{"_id":"653a9e1c544d3890b306b253","slug":"screening-of-more-than-50-people-in-hardaspura-ward-chamba-news-c-88-1-ssml1006-10682-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हरदासपुरा वार्ड में 50 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हरदासपुरा वार्ड में 50 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग
Thu, 26 Oct 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद के हरदासपुरा वार्ड में स्वास्थ्य टीम ने टीबी लक्षण से पीड़ित व्यक्ति का बलगम सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। वीरवार को आयुष्मान भव: अभियान के तहत स्वास्थ्य टीम हरदासपुरा वार्ड के लाहड़ी मोहल्ला में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची।
टीम ने डेढ़ दर्जन घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान 50 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें छह लोग बीपी, सात मधुमेह और दो मरीज हृदय की बीमारी से पीड़ित मिले। इन मरीजों को अपना इलाज करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। स्क्रीनिंग के दौरान एक व्यक्ति ऐसा मिला, जो सात दिन से खांसी से पीड़ित था। इस व्यक्ति में टीबी की बीमारी की जांच करने के लिए टीम ने व्यक्ति का बलगम सैंपल लिया। जांच में यदि व्यक्ति टीबी से पीड़ित निकलता है तो उसके इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी व्यवस्था करेगा। स्वास्थ्य टीम में फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार व आशा वर्कर मीना मौजूद रहीं। इन्होंने लाहड़ी में 15 परिवारों के आभा कार्ड भी बनाए। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी परामर्श भी दिए।
--