{"_id":"68c301cb17ccab577603ebb8","slug":"schools-are-showing-indifference-in-inspire-standard-program-chamba-news-c-88-1-cmb1003-160611-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: इंस्पायर मानक कार्यक्रम में उदासीनता दिखा रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: इंस्पायर मानक कार्यक्रम में उदासीनता दिखा रहे स्कूल
Thu, 11 Sep 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत जिले के सरकारी स्कूलों की भागीदारी बेहद कम देखने को मिल रही है। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है, लेकिन अब तक मात्र 80 स्कूलों ने ही नॉमिनेशन भरे हैं।
विभाग की ओर से जिले के लगभग 550 सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए गए थे कि वे कम से कम एक नॉमिनेशन अनिवार्य रूप से भरें। प्रत्येक स्कूल अधिकतम पांच नॉमिनेशन भी भेज सकता है। इसके बावजूद अधिकांश स्कूल अभी तक पीछे हैं।
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए इनोवेटिव आइडिया ऑनलाइन भेजना होता है। चयनित आइडिया पर 10 हजार रुपये की अनुदान राशि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है। इसी राशि से छात्र अपने मॉडल तैयार कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुत करते हैं। बेहतरीन मॉडल को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश मिलता है, लेकिन इस बार चंबा जिले से उम्मीद के अनुरूप भागीदारी नज़र नहीं आ रही है। विभाग ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा तक नॉमिनेशन न करने वाले स्कूल मुखियाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
अब तक 80 स्कूलों ने आवेदन किया है। सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देशित किया है कि वे अंतिम तिथि से पहले नॉमिनेशन अवश्य भरें। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूल प्रमुखों से जवाब तलब किया जाएगा। भाग सिंह, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग चंबा