{"_id":"666b2ed74c9a131e5407cf3d","slug":"schoolgirl-unconscious-due-to-extreme-heat-taken-to-medical-college-chamba-news-c-88-1-ssml1004-127016-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज पहुंचाई भीषण गर्मी से बेहोश स्कूली छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज पहुंचाई भीषण गर्मी से बेहोश स्कूली छात्रा
Thu, 13 Jun 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण विद्यार्थियों के बेहोश होने के मामले तक सामने आने लगे हैं, लेकिन स्कूल मुखिया स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव को लेकर गंभीर नहीं हैं।
जिले में एक भी स्कूल प्रबंधन ने समयसारिणी बदलने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है। दूसरी ओर, भीषण गर्मी के कारण अब विद्यार्थियों की सेहत भी दांव पर लग रही है। तेज धूप के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों के बेहोश होने के मामले सामने आने लगे हैं। वीरवार को भी मेडिकल कॉलेज चंबा में एक स्कूली छात्रा को लाया गया। बताया जा रहा है कि एक स्कूल की यह छात्रा भीषण गर्मी के कारण स्कूल में बेहोश हो गई थी। स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचना देने के साथ छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जरूरी उपचार देने के बाद छात्रा को घर भेज दिया है। गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने समस्त स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों की समयसारिणी बदलने की आवश्यकता है तो विभाग को सूचित करें, जिससे मामला प्रशासन के समक्ष उठाया जा सके, लेकिन अभी तक किसी भी स्कूल प्रबंधन की तरफ से समयसारिणी में बदलाव को लेकर प्रस्ताव नहीं भेजा है। बहरहाल, प्रचंड गर्मी के चलते अब स्कूली विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी है।
-- उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि सभी स्कूलों को समयसारिणी में बदलाव के लिए सुझाव देने के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य इस मामले पर गंभीर रूप से विचार करें।
विज्ञापन
--