फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   School spokesperson association protested against being assigned duty in census

Chamba News: स्कूल प्रवक्ता संघ ने किया जनगणना में ड्यूटी लगाने का विरोध

Fri, 05 Jun 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
School spokesperson association protested against being assigned duty in census
कहा, सरकार और प्रशासन अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी लगाएं ड्यूटी
विज्ञापन

लंबे समय तक गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी से प्रभावित हो रही बच्चों की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चंबा के पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जनगणना के कार्यों में अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाए ताकि, बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
पदाधिकारियों में राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, राज्य के मुख्य विधिक सलाहकार राजेश शर्मा, राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शौकत अली और सूरज बाली, संगठन सचिव राज दीन, जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि अभी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में लगभग 80 प्रतिशत अध्यापकों की ड्यूटी अभी खत्म ही हुई थी कि दोबारा पचास प्रतिशत अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना में लगा दी है।
विज्ञापन

इस निर्णय का प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ कड़ा विरोध करता है। प्रत्येक कक्षा का पाठ्यक्रम वार्षिक सत्र के अनुरूप व्यवस्थित होता है। मई और जून महीने में अध्यापकों की ओर से पाठ्यक्रम को गति प्रदान की जाती है लेकिन अगर इसी तरह अध्यापकों की ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्यों में लंबे अंतराल तक लगाई जाएगी तो फिर गुणात्मक शिक्षा की अपेक्षा करना बेईमानी होगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी जनगणना कार्य में लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed