{"_id":"69a320b9d1e47ddae700a0fd","slug":"school-management-committee-of-kakiyan-school-topped-chamba-news-c-88-1-cmb1003-176065-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ककियां स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ककियां स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति रही अव्वल
Sat, 28 Feb 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मंगला को लगातार तीसरी बार हरदासपुरा ब्लॉक में बेस्ट एसएमसी अवार्ड से सम्
शिक्षा खंड हरदासपुरा में प्रबंधन समिति सम्मान समारोह का आयोजन
भाषण प्रतियोगिता में मिडल स्कूल हरदासपुरा के करण रहे अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। समग्र शिक्षा के तहत कम्युनिटी मोबिलाइजेशन इंटरवेंशन कार्यक्रम के दौरान शिक्षा खंड हरदासपुरा में खंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति सम्मान समारोह हुआ। इसमें खंड के 38 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
खंड परियोजना अधिकारी रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सीनियर सेकेंडरी स्तर पर मंगला स्कूल प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय मानकोट द्वितीय रहा। माध्यमिक स्तर पर ककियां पहले, हरदासपुरा द्वितीय और बाड़ी तीसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में अपर प्राइमरी में मिडल स्कूल हरदासपुरा के करण ने पहला, जम्मुहार की छात्रा आरुषि ने दूसरा और रजेरा स्कूल की दिव्यांशी ने तीसरा स्थान पाया। प्राइमरी स्तर पर अनन्या शर्मा ने पहला, मंगला की अविका ने दूसरा और बाड़ी स्कूल के अरमान ने तीसरा स्थान पाया।
इससे पहले डाइट मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान ने सामुदायिक सदस्यों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि रेखा शर्मा ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अध्यापकों के साथ अभिभावकों की भी समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समारोह में खंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्यालय प्रबंधन समितियों को चेक, प्रशस्ति पत्र एवं समृद्धि चिह्न देकर सम्मानित किया गया।