{"_id":"606da83a8ebc3ee65001d434","slug":"school-head-advised-to-give-admission-detail-to-education-department-chamba-news-sml3666665151","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का हर दिन देना होगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का हर दिन देना होगा ब्योरा
विज्ञापन
school head advised to give admission detail to education department
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में सरकारी स्कूलों के प्रभारियों को प्रतिदिन होने वाले दाखिले का ब्योरा शिक्षा विभाग को भेजना होगा। इस संदर्भ में उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने समस्त सरकारी स्कूलों के प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेशों के मुताबिक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला ऑनलाइन और ऑफलाइन करवा सकते हैं।
कोरोना की दूसरी लहर के बीच वर्तमान में सिर्फ स्कूलों में अध्यापक ही पहुंच रहे हैं। आगामी आदेशों तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। पहली से आठवीं और नवीं से जमा दो तक की कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा प्री प्राइमरी में भी विद्यार्थी दाखिला के लिए पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।
सरकार ने कुछ समय पहले ही स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू की थी लेकिन, दोबारा कोरोना महामारी के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद स्कूलों से बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। जबकि, स्टाफ स्कूलों में तैनात है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजेश कौशल ने बताया कि स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन होने वाले दाखिले की जानकारी प्रभारियों को देनी होगी। उन्होंने कहा कि इसके बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।