फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   School for higher education is eight kilometers away, girl students are leaving studies

Chamba News: उच्च शिक्षा के लिए स्कूल आठ किलोमीटर दूर, छात्राएं छोड़ रही पढ़ाई

Tue, 15 Apr 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 15 Apr 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
School for higher education is eight kilometers away, girl students are leaving studies
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत आती राजकीय माध्यमिक पाठशाला बिहाली का दर्जा नहीं बढ़ पाया है। इसके चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे मिडल स्कूल बिहाली का दर्जा वरिष्ठ माध्यमिक करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस बारे सरकार और विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है। मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिहाली और खजुआ की आबादी करीब तीन हजार है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल यहां से आठ किलोमीटर दूर है। आठवीं उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को आगामी शिक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनेड़ जाना पड़ता है। ऐसे में छात्र तो यहां तक पहुंच रहे हैं लेकिन अभिभावक छात्राओं को अकेले स्कूल भेजने से घबरा रहे हैं। ऐसे में छात्राओं की पढ़ाई आठवीं तक ही पहुंच पा रही है। अभिभावकों में सुरेंद्र कुमार, बिमला देवी, रेखा देवी, अशोक कुमार, रोशन लाल, रमेश कुमार, सुनील कुमार का कहना है कि दूरी अधिक होने के चलते छात्राओं को अकेले भेजना संभव नहीं है। बताया कि वे पिछले दस सालों से माध्यमिक पाठशाला बिहाली का दर्जा बढ़ाकर सीनियर सेकेंडरी करने की मांग उठा रहे हैं। अगर सरकार यह मांग उनकी पूरी करती है तो क्षेत्र की छात्राएं भी आगामी पढ़ाई कर सकेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बिहाली स्कूल का दर्जा जल्द से जल्द बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीण प्रस्ताव दें तो इसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
भाग सिंह, उपनिदेशक,उच्च शिक्षा चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed