{"_id":"6ab946f28466e615130368fd","slug":"sbi-remained-open-on-the-holiday-customers-arrived-to-attend-to-urgent-tasks-chamba-news-c-88-1-ssml1007-198117-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छुट्टी के दिन खुला रहा एसबीआई, जरूरी काम निपटाने पहुंचे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छुट्टी के दिन खुला रहा एसबीआई, जरूरी काम निपटाने पहुंचे ग्राहक
Sun, 27 Sep 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
नैनी खड्ड (चंबा)। रविवार को अवकाश के दिन भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खुली रही। बैंक में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही और कर्मचारी ग्राहकों के बैंकिंग संबंधी कार्य निपटाने में व्यस्त रहे।
बैंक खुलने की जानकारी ग्राहकों को पहले ही मोबाइल संदेश के माध्यम से दे दी गई थी। इसके चलते कई ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने के लिए रविवार को शाखा पहुंचे। ग्राहकों ने बैंक की इस व्यवस्था को सुविधाजनक बताया। ग्राहक रोहित कुमार, कनिका, गणेश और आशा देवी ने बताया कि बैंक की ओर से उन्हें पहले ही मोबाइल पर संदेश प्राप्त हो गया था कि रविवार को शाखा खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि छुट्टी के दिन बैंक खुलने से उनके जरूरी कार्य समय पर पूरे हो गए। सामान्य कार्य दिवस में व्यस्तता के कारण बैंक न आ पाने वाले ग्राहकों के लिए यह सुविधा उपयोगी रही। रविवार को बैंक कर्मचारियों ने भी ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग कार्य निपटाए। शाखा में अपने काम करवाने पहुंचे ग्राहकों की मौजूदगी से बैंक परिसर में सामान्य दिनों की तरह गतिविधियां नजर आईं।