फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sarar and Maira containment Zone

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, सरार और मेड़ा बने कंटेनमेंट जोन

Tue, 13 Jul 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Sarar and Maira containment Zone
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत सियुला के सरार और किहार के गांव मेड़ा को प्रशासन ने सील कर दिया है। इन गांवों में कोरोना के अधिक मामले आने के बाद संक्रमण को फैलने से रोकने और लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से धारा 144 (1) के विभिन्न प्रावधानों के तहत ये आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सरार और मेड़ा को आगामी आदेशों तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। आदेश के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को कंटेनमेंट जोन के तहत अपने घर से बाहर निकलने और इधर-उधर पैदल या वाहन से सार्वजनिक जगह घूमने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा चार से अधिक व्यक्तियों को किसी एक स्थान पर एकत्रित होने पर भी पाबंदी लगाई गई है। इस दौरान सरकारी चिकित्सा सुविधाएं और आवश्यक वस्तुओं से संबंधित होम डिलीवरी सेवाओं के अलावा अन्य सभी दुकानें, व्यापारिक संस्थान और बैंक अगले आदेशों तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

आदेश में यह भी साफ किया गया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारी, पुलिस कर्मी और आपातकालीन व स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं से संबंधित कर्मियों और विशेष अनुमति प्राप्त लोगों के लिए यह आदेश लागू नहीं होंगे। गौरतलब है कि सरकार ने भले ही बंदिशों में छूट दी है लेकिन, कुछ क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। बहरहाल, अब प्रशासन के आदेशों के बाद दोबारा कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। एसडीएम जगन ठाकुर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गांव सरार और मेड़ा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि जारी आदेशों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed