फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sandeep of Chandigarh reached Chamba with Kanwar, will go to Mahakaleshwar Dham after Manimahesh

Chamba News: कांवड़ लेकर चंबा पहुंचे चंडीगढ़ के संदीप, मणिमहेश के बाद जाएंगे महाकालेश्वर धाम

Thu, 14 Aug 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 14 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Sandeep of Chandigarh reached Chamba with Kanwar, will go to Mahakaleshwar Dham after Manimahesh
चंबा कावंड लेकर म​णिमहेश यात्रा के लिए जाता श्रद्धालू।संवाद
चंबा। चंडीगढ़ निवासी संदीप कुमार की अनोखी कांवड़ यात्रा वीरवार को चंबा पहुंची। संदीप ने इस यात्रा की शुरुआत 8 अप्रैल को चंडीगढ़ स्थित मलोआ शिव मंदिर में जल अर्पित कर की थी। समाज की सुख-समृद्धि के लिए शुरू की यह कांवड़ यात्रा अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

चंबा पहुंचने पर संदीप ने शनि देव मंदिर में विश्राम किया और फिर आगामी यात्रा के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने बताया कि वह पूरी यात्रा पैदल ही तय करेंगे और मणिमहेश डल झील में जल अर्पित करने के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर धाम जाएंगे। संदीप के साथ उनके सहयोगी काला भी यात्रा पर निकले हैं। संदीप का कहना है कि यह यात्रा भगवान शिव को समर्पित है और इसका उद्देश्य विश्व कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना है। गौरतलब है कि इस वर्ष मणिमहेश के लिए सबसे पहले जम्मू निवासी लवली सुंदरम कांवड़ लेकर पहुंचे थे। उनके बाद अब संदीप दूसरी बार कांवड़ लेकर यहां पहुंचे हैं। उनकी यह पैदल यात्रा ओंकारेश्वर धाम में जाकर पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed