फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Samra defeated Kailash Paragliding.

Chamba News: सामरा ने कैलाश पैराग्लाइडिंग को हराया

Wed, 08 Jul 2026 05:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
Samra defeated Kailash Paragliding.
चंबा चौगान में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाने का प्रयास करता बल्लेबाज।संवाद
सामरा ने कैलाश पैराग्लाइडिंग को हराया
विज्ञापन

मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत चौगान में हुआ मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान सामरा की टीम ने कैलाश पैराग्लाइडिंग की टीम को दस रन से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इस मैच में सामरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 139 रन बनाए। इसमें रिंकू ने 28 रन बनाए। कैलाश पैराग्लाइडिंग की ओर से अमित ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैराग्लाइडिंग की टीम 129 रन पर ही सिमट गई। इसमें रोहित ने 15 रन बनाए। अमित ने भी 23 रन का योगदान दिया लेकिन अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। सामरा की ओर से शशि ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ सामरा की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed