{"_id":"6ab9470f623cbd24de0e9515","slug":"saluni-tisa-peas-to-reach-the-market-during-the-festive-season-chamba-news-c-88-1-ssml1004-198118-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: त्योहारी सीजन में बाजार पहुंचेगा सलूणी-तीसा का मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: त्योहारी सीजन में बाजार पहुंचेगा सलूणी-तीसा का मटर
Sun, 27 Sep 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
फली से लदे खेत, अक्तूबर-नवंबर में तुड़ाई की तैयारी, किसानों को बेहतर दाम की आस
सलूणी-तीसा में सालाना करीब 20 टन उत्पादन, पांच करोड़ रुपये तक पहुंचती है किसानों की आय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सलूणी और तीसा क्षेत्र के किसानों के खेतों में मटर की फसल अब बाजार में उतरने को तैयार है। ग्राम पंचायत भड़ेला और हिमगिरी डांड में खेतों में मटर की फलियां बनने लगी हैं।
मौसम अनुकूल रहने से इस बार भी अच्छी पैदावार की उम्मीद है। अक्तूबर-नवंबर में त्योहारों के दौरान फसल बाजार में पहुंचने से किसानों को बेहतर दाम मिलने की आस है।
दोनों क्षेत्रों में हर वर्ष करीब 20 टन मटर का उत्पादन होता है, जिससे किसानों को लगभग पांच करोड़ रुपये की आय होती है। इस बार बाजार भाव 100 रुपये प्रति किलो से अधिक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने पर किसानों को इसका लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
किसान अब तुड़ाई की तैयारी में जुट गए हैं। विषय वस्तु विशेषज्ञ विकास कपून ने किसानों को सलाह दी है कि मटर की तुड़ाई और भंडारण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, ताकि बाजार में बेहतर मूल्य मिल सके।
किसान रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, जगत राम, बलदेव सिंह और रूखो राम ने कहा कि अच्छी पैदावार के साथ बेहतर बाजार भाव मिला तो उनकी आमदनी बढ़ेगी। क्षेत्र में मटर की खेती किसानों के लिए नकदी आय का महत्वपूर्ण साधन बनती जा रही है।