फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saluni Hospital is facing shortage of doctors

Chamba News: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा सलूणी अस्पताल

Sat, 02 May 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Saluni Hospital is facing shortage of doctors
डेढ़ साल से चार पद रिक्त, 20 हजार आबादी प्रभावित
विज्ञापन

रोजाना 100 से ज्यादा मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। नागरिक अस्पताल सलूणी में डॉक्टरों की कमी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी पड़ने लगी है। आठ स्वीकृत पदों वाले अस्पताल में चार डॉक्टरों के पद करीब डेढ़ साल से खाली हैं।
इससे उपचार व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सलूणी, दिघाई, खरोठी, पुखरी, सियुला, लिग्गा, सुरी, खरल और दरेकड़ी पंचायतों सहित करीब 20 हजार की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है। ऐसे में डॉक्टरों की कमी ने ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर कर दिया है। अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टरों की सीमित संख्या के चलते उपचार में देरी आम बात हो गई है। मरीजों को घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में कर्म सिंह, नर सिंह, कुलदीप कुमार, परस राम, राज कुमार, भगत राम, बिहारी, पूर्ण चंद और मान सिंह ने बताया कि कई बार उन्हें बिना सही जांच और इलाज के ही लौटना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द डॉक्टरों के खाली पद भरे जाएं। उधर, इस संबंध में सीएमओ चंबा डॉ. जालम सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के पद फिलहाल रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही नई भर्तियां पूरी होंगी, सलूणी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed