{"_id":"690250f8c264aab5f002c711","slug":"saluni-club-won-the-cricket-tournament-trophy-chamba-news-c-88-1-cmb1002-164989-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी क्लब ने जीती क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी क्लब ने जीती क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी
Wed, 29 Oct 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा) नागराज अंकित मेमोरियल क्रिकेट कप देवगा के फाइनल मुकाबले में सलूणी क्लब ने सलूणी स्ट्राइकर को छह रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सलूणी क्लब के कप्तान मनीष कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 90 रन बनाए। बल्लेबाजी में अबु ने 35 रन और कप्तान मनीष कुमार ने 30 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सलूणी स्ट्राइकर की टीम निर्धारित ओवर में 84 रन ही बना सकी और मैच छह रन से हार गई।
स्ट्राइकर की ओर से विजय ने 20 रन और बंटी ने 15 रन बनाए। इस अवसर पर डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर के पुत्र राहुल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को 21,000 और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये इनाम के रूप में सौंपे। कार्यक्रम में मदन ठाकुर, अंकुर शर्मा और सन्नी सिंह भी मौजूद रहे।