{"_id":"5dde9a008ebc3e547429706b","slug":"salooni-kilor-road-build-eight-crore-chamba-chamba-news-sml315680166","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े आठ करोड़ से बनेगी सलूणी से किलोड़ तक दस किमी लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े आठ करोड़ से बनेगी सलूणी से किलोड़ तक दस किमी लंबी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेश राणा
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की पांच पंचायतों के लिए जल्द ही साढ़े आठ करोड़ की लागत से सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसके साथ ही सड़क निर्माण को लेकर टेंडर भी हो चुके हैं। सलूणी से किलोड़ तक बनने वाली दस किमी लंबी सड़क से पांच पंचायतों के सौ से अधिक गांव को लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही बीस हजार से अधिक आबादी को सड़क सुविधा से जुड़ने का मौका मिलेगा। मौजूदा समय में ग्रामीण पैदल ही सफर करने को मजबूर हैं। सलूणी दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सड़क को बनाने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत उपरोक्त सड़क का कार्य शुरू होने वाला है।
इसको लेकर ग्रामीणों खुशी की लहर है। ग्रामीण दिनेश कुमार, मदन ठाकुर, संजीव कुमार, रवि कुमार, प्रेमलाल, तुला राम, बिहारी लाल, चतुभुर्ज शर्मा, योगराज, परसराम और किशू राम ने बताया कि सलूणी से किलोड़ रियासत काल में कच्ची सड़क बनाई गई थी। यहां से राजा आवाजाही करते थे। मगर रियासतकाल से लेकर अब तक यह सड़क पक्की नहीं हो पाई है। इसके साथ ही सड़क को वाहन के चलने योग्य भी नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
ऐसे में उपरोक्त सड़क के निर्माण को लेकर धनराशि स्वीकृत होने पर लोग काफी खुश हैं। उन्होंने सड़क के लिए धनराशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार व जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार जताया है। इसके साथ ही जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग रखी है।
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता पीसी शर्मा ने बताया कि उपरोक्त सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। सड़क के ऑनलाइन टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।