फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sally School running in rented building for 23 years

Chamba News: 23 साल से किराये के भवन में चल रहा सैली स्कूल

Thu, 04 May 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sally School running in rented building for 23 years
भरमौर (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत आती राजकीय उच्च पाठशाला सैली में 23 वर्षों से विद्यार्थियों की पढ़ाई किराये के भवन में चल रही है। किराये के तीन कमरों में से एक कमरा मिड-मील के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। दूसरे कमरे में स्टाफ रूम है जबकि तीसरे कमरे में ही 34 विद्यार्थियों को पढ़ाना अध्यापकों के लिए मुश्किल हो रहा है। अभिभावकों की मानें तो प्रदेश सरकार ने स्कूल तो खोल दिया लेकिन भवन की व्यवस्था के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। इसका खामियाजा तीन से चार किलोमीटर का सफर तय कर पैदल आने वाले विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि इतना अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्कूल के लिए भवन का निर्माण तक नहीं हो पाया है। इससे अभिभावकों को भी अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

अभिभावकों सुनील कुमार, योग राज, सुनील कुमार, सुनीता देवी, आंचल देवी और मीना देवी का कहना है कि उच्च पाठशाला किराये के भवन में चलाई जा रही है। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण गर्मी में अक्सर धूप में खुले आसमान तले ही पढ़ाई करनी पड़ती है। बरसात के दिनों तो विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाना अध्यापकों के लिए मुश्किल हो जाता है। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से लिखित प्रस्ताव पारित कर शिक्षा विभाग को भेजा गया है। इसके बाद स्कूल भवन का कार्य शुरू तो हुआ है लेकिन एक माह से कार्य अधर में लटका है।
विज्ञापन

स्कूल प्रभारी घनश्याम ने बताया कि स्कूल का अपना भवन न होने से बच्चों को पढ़ाने में दिक्कत हो रही है। बहरहाल, विभाग को इसके बारे में अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि सैली स्कूल के लिए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। जल्द विद्यार्थियों को अपना स्कूल भवन नसीब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed