फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   saho protha road tracter accident one died

साहो-प्रौथा मार्ग पर खाई में लुढ़का ट्रैक्टर, एक की मौत

Wed, 23 Oct 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
saho protha road tracter accident one died
चंबा। साहो-प्रौथा सड़क पर मंगलवार देर रात ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बाहरेई नाला के समीप हुआ। हालांकि आसपास के लोगों ने घायल को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला। मगर सड़क पर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नेकराज पुत्र गोविंदु निवासी प्रौथा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नेकराज मंगलवार देर रात ट्रैक्टर लेकर प्रौथा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाहरेई नाले के पास पहुंचने पर अचानक नेकराज ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही खाई में घायल पड़े ट्रैक्टर चालक को उठाकर कड़ी मशक्कत से सड़क तक पहुंचाया। इससे पहले ग्रामीण उसे अस्पताल पहुंचाते। उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर हादसे के कारणों का जायजा लिया। इसके साथ ही चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि प्रौथा में ट्रैक्टर दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को प्रशासन की ओर से बीस हजार की फौरी राहत प्रदान की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मार्ग पर ट्रैक्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed