Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rs 18 crore for Holi-Utrala road; five schools to become CBSE-affiliated

Chamba News: होली-उतराला सड़क के लिए 18 करोड़, पांच स्कूल होंगे सीबीएसई

Thu, 05 Nov 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Rs 18 crore for Holi-Utrala road; five schools to become CBSE-affiliated
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लिल्ह में जनसभा में लोगों का अ​भिवादन स्वीकार करते हुए। 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लिल्ह में आयोजित जनसभा के दौरान कीं घोषणाएं
विज्ञापन

पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने का एलान

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने होली-उतराला सड़क के निर्माण के लिए नाबार्ड के तहत 18 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने लिल्ह में आयोजित जनसभा में लिल्ह, होली, मैहला, भरमौर और सुनारा के स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की घोषणा भी की। आगामी शैक्षणिक सत्र से इनमें सीबीएसई के तहत प्रवेश होंगे। इससे पहले सभी आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चूड़ी, चड़ी और कुगती के स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर अपग्रेड किया जाएगा। पीएमजीएसवाई के तहत 16 सड़कों को शामिल किया गया है। पैदल पुलों की मरम्मत के लिए भी बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीपैड निर्माण की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने आपदा के दौरान सरकार के राहत कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 24 घंटे में 75 हजार पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। चंद्रताल में फंसे 375 लोगों को वायुसेना की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। आपदा में पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए 23 हजार घरों के पुनर्निर्माण के लिए प्रभावित परिवारों को सात लाख रुपये तक की सहायता दी गई। पशुपालकों को भी आर्थिक मदद दी गई। सुक्खू ने कहा कि सरकार ने ओपीएस लागू कर कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा दिया है। पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की योजना भी बताई। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed