फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rocks fell from the hillside at Luna, Batti Di Hatti, and Durgethi on the highway.

Chamba News: हाईवे पर लूणा, बत्ती दी हट्टी, दुर्गेठी में पहाड़ी से गिरे पत्थर

Sat, 22 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 22 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Rocks fell from the hillside at Luna, Batti Di Hatti, and Durgethi on the highway.
आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात, एनएचएआई ने बहाल करवाया नेशनल हाईवे
विज्ञापन

तेलका-लचौड़ी सड़क मार्ग पर द्रवड़ घार के पास मलबा आने से चार घंटे बंद रहा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा (तेलका)। शनिवार शाम को हुई बारिश के कारण भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लूणा, बत्ती दी हट्टी और दुर्गेठी में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यातायात करीब आधे घंटे तक बाधित रहा।
मौके पर मौजूद एनएचएआई की मशीनरी ने मोर्चा संभालते हुए हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवाया। हालांकि, इस दौरान पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के बीच कर्मचारियों को सावधानीपूर्वक कार्य करना पड़ा।
विज्ञापन


तेलका-लचौड़ी सड़क मार्ग शनिवार सुबह करीब चार बजे द्रवड़ घार के पास मलबा आने के कारण बंद हो गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों में अजीत सिंह, अमित कुमार, गुरुपाल सिंह, योगराज, रविंद्र कुमार, रवि कपूर, अमित कुमार और सुरेंद्र कुमार ने सड़क बंद होने की सूचना लोक निर्माण विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद विभाग ने मशीनरी मौके पर भेजकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब सुबह 7:30 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। मार्ग बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मशीनरी मौके पर भेजकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया। वहीं, एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल ने बताया कि बारिश के चलते हाईवे पर जगह-जगह पत्थर गिरने से यातायात बाधित हुआ। उन्होंने बताया कि हाईवे को बहाल कर लोगों को राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed