फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rocks also fall from the hillside near Batti Di Hatti.

Chamba News: बत्ती दी हट्टी के पास भी पहाड़ी से गिरते हैं पत्थर

Sun, 05 Jul 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rocks also fall from the hillside near Batti Di Hatti.
बारिश के दौरान भरमौर नेशनल हाईवे पर खतरनाक होता है सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। बारिश के दौरान भरमौर एनएच पर सफर करना खतरनाक हो गया है। गैहरा के पास बत्ती दी हट्टी नामक स्थान पर किसी भी समय भूस्खलन या पत्थर गिरने लगते हैं।
सड़क पर गड्ढों की भरमार भी अधिक है। शनिवार रात को हुई बारिश के बाद रविवार को बत्ती दी हट्टी के पास बस पर पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बारिश के दौरान इस मार्ग पर यात्रा करने से लोग डर रहे हैं। एनएच प्राधिकरण सुरक्षा के लिए वहां कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा सितंबर माह में शुरू हो जाएगा। उस दौरान भी बारिश होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में श्रद्धालु भी यात्रा पर जाने या न जाने की असमंजस में फंसे हैं। स्थानीय लोगों में हरीश कुमार, प्रहलाद, सुरेंद्र, जय किशन, मनोज कुमार, केवल, सुरेंद्र, हंसराज और सूरज ने बताया कि जिन स्थानों में पत्थर गिरते रहते हैं या भूस्खलन होता रहता है, वहां सीमेंट की स्प्रे होनी चाहिए। एनएचपीसी सीएसआर के तहत इस कार्य के लिए धन की व्यवस्था कर सकती है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि मणिमहेश यात्रा को ध्यान में रखते हुए ऐसे सभी स्थानों पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। एनएच के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि दुर्घटना संभावित स्थानों को ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed