{"_id":"64d7c9b7865338d23f09f690","slug":"rock-fell-on-chuwadi-dramman-road-traffic-stalled-chamba-news-c-88-1-cmb1002-5118-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी-द्रम्मण सड़क पर गिरी चट्टान, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी-द्रम्मण सड़क पर गिरी चट्टान, यातायात ठप
विज्ञापन
सिहुंता। चुवाड़ी-द्रम्मण सड़क पर शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे साहला के समीप पहाड़ी से चट्टान सड़क पर आ गिरी। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। यातायात ठप होने से मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। रात करीब साढ़े 11 बजे मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। देर रात तक विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शनिवार को खबर लिखे जाने तक शाम पांच बजे तक विभागीय मशीनरी जुटी रही लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतें पेश आईं। यात्रियों रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, शक्ति प्रसाद, उमेश कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में पहाड़ दरक रहे हैं जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने भी लोगों से आह्वान किया है कि मौसम को देखकर ही सफर करें।
बाल बाल बचा विभागीय स्टाफ
मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी और स्टाफ बाल-बाल बचा। दरअसल, जब मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे थे तो मौके पर ही सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता मौजूद थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा। मौके पर मौजूद अधिकारियों और अन्य स्टाफ ने भागकर अपनी जान बचाई।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर का कहना है कि छोटे वाहनों की आवाजाही शुक्रवार देर रात सड़क बहाल कर दी गई जबकि बड़े वाहनों के लिए मार्ग को खोला जा रहा है। कहा कि बारिश के कारण मार्ग बहाली के कार्य में दिक्कतें पेश आ रही हैं। कहा कि बार-बार भूस्खलन हो रहा है।