फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rock fell from the hill on Chamba-Saho road, two bikes and a shop damaged, house collapsed in Pangi

Chamba News: चंबा-साहो सड़क पर पहाड़ी से गिरी चट्टान, दो बाइकें और एक दुकान को पहुंचा नुकसान, पांगी में घर ढहा

Mon, 29 Apr 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Rock fell from the hill on Chamba-Saho road, two bikes and a shop damaged, house collapsed in Pangi
चंबा-साहो मार्ग पर बन्नू पहाड़ से गिरा मलबा और अवरूदध पड़ा मार्ग। । संवाद
चंबा-साहो सड़क पर पहाड़ी से गिरी चट्टान, दो बाइकें और एक दुकान को पहुंचा नुकसान, पांगी में घर ढहा
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे बीच-बीच में होता रहा अवरुद्ध, पांगी और भरमौर के दो मार्ग भी बंद
भारी बारिश के चलते ट्रांसफर ठप होने से जिले के 28 गांवों में बिजली न होने से छाया अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मौसम विज्ञान केंद्र के अलर्ट के बीच सोमवार को जिले भर में जमकर बारिश हुई। ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।
भारी बारिश के बीच सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे चंबा-साहो मार्ग पर बन्नू पहाड़ी दरकने से विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गई। मार्ग एक घंटा बंद रहा। चट्टान की चपेट में आने से दो बाइकों और मेकेनिक की एक दुकान को क्षति पहुंची है। दोनों बाइकें दुकान के बाहर मरम्मत के लिए खड़ी की गई थीं। पहाड़ी से विशालकाय चट्टान आने से बालू बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी पहुंची। करीब 4:00 बजे तक मार्ग को यातायात पर यातायात बहाल करवाया गया। जनजातीय क्षेत्र पांगी के करियोनी में बारिश से सोमवार दोपहर दो बजे मदन कुमार का लकड़ी के बना मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही के इस दौरान घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
उधर, भरमौर-पांगी और किहार सेक्टर की ऊंची चोटियों पर 20.32 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में पूरा दिन मूसलाधार बारिश जारी रही। बिजली गुल होने से जिले के 28 गांवों में अंधेरा है। उधर, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बीच-बीच में भूस्खलन होता रहा। वहीं, पांगी और भरमौर के दो मार्ग बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन

--
सेब की सेटिंग के लिए अनुकूल नहीं बन पा रहा मौसम
खेतों में ज्यादा नमी होने से आलू की बिजाई भी नहीं कर पा रहे किसान
मौसम के बदले मिजाज ने किसानों-बागवानों की मुसीबतें भी बढ़ा दी हैं। मूसलाधार बारिश से बगीचों में सेब के लिए जरूरी सेंटिंग के लिए तापमान अनुकूल नहीं हो पा रहा है। सेब के फूलों पर मधुमिक्खयां परागण नहीं कर पा रही हैं। इससे बागवानों को फसल की चिंता सताने लगी है। ऊपरी क्षेत्रों में एकल फसल पर निर्भर रहने वाले किसान 22 अप्रैल से मक्की की फसल की बिजाई समेत आलू की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। भटियात विधानसभा क्षेत्र के कुठेड़, लग्गा, चुवाड़ी, चुवाड़ी और रायपुर में बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में काटकर रखी जौ और गेहूं की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। बागवानों का कहना है कि बीते साल भी ओलावृष्टि के कारण सेब की फसल बर्बाद हो गई थी। इस साल फ्लावरिंग के दौरान सेब सेंटिंग के लिए तापमान नहीं बन रहा है। नारायण दास, जोगिंदर, वलो राम, सत्य प्रसाद, रवि कुमार और संदीप ठाकुर ने बताया कि फूल खिलने के समय मौसम साफ रहना जरूरी है। उधर, बागवानी विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ आशीष शर्मा ने बताया कि सेब की सेटिंग के दौरान 12 से 15 से ऊपर तापमान होना जरूरी है। खेतों में ज्यादा नमी होने से ऊपरी क्षेत्रों में किसान आलू की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed