फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road passed through government land, police took away iron angle chain

Chamba News: सरकारी जमीन में निकली सड़क, लोहे के एंगल-चेन ले गई पुलिस

Wed, 14 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Road passed through government land, police took away iron angle chain
चंबा कं कुठार-चंदरेड़ मार्ग से हटाए गए लोहे के एंगल और कंटीली तारें।संवाद
चंबा। कुठार से चंदरेड़ के लिए बने संपर्क मार्ग पर अवैध रूप से दोनों छोरों पर लोहे के एंगल और चेन लगाकर वसूली करने के मामले में बुधवार को जमीन की निशानदेही की गई।
विज्ञापन

रियासत काल के दौरान बनी सड़क सरकारी जमीन पर निकली है। उपायुक्त के निर्देशानुसार निशानदेही के लिए मौके पर पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की टीम के साथ पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। राजस्व विभाग की टीम ने निशानदेही कर इसका पटाक्षेप किया। बैरियर के लिए लोहे के एंगल और चेन को पुलिस टीम उखाड़कर अपने साथ ले गई है। कुठार से चंदरेड़ के लिए बने संपर्क मार्ग पर अवैध रूप से सड़क के दोनों छोर पर लोहे के एंगल और चेन लगाकर एक परिवार के यहां से गुजरने वाले वाहनों से पचास से सौ रुपये का टैक्स वसूलने की प्रशासन के पास शिकायत पहुंची। इसके विरोध में लाहड़ी, टिकरी, भलोड़ी और चंदरेड़ के गांववासियों ने एसडीएम चंबा अरुण शर्मा को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद उपमंडल अधिकारी नागरिक अरुण शर्मा ने जमीन की पैमाइश करने को लेकर राजस्व और पुलिस विभाग को निर्देश दिए थे। इसी के चलते बुधवार को कानूनगो, पटवारी, पुलिस टीम, पंचायत प्रतिनिधियों की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने उक्त जमीन की निशानदेही की। इस दौरान जमीन पर रियासत कालीन सड़क निकली।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान पूजा शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम के साथ पंचायत प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। राजस्व विभाग की टीम ने निशानदेही कर सड़क का मापन किया। इसमें जमीन पर रियासतकालीन सड़क निकली है। लोहे की चेन और एंगल को पुलिस अपने कब्जे में लेकर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि उक्त रास्ते की निशानदेही के लिए राजस्व और पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ बताया जा सकता है।

--
सदर थाना प्रभारी चंबा संजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम, राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर गई थी। जमीन की पैमाइश होने के बाद सरकारी जमीन पर लगी चेन और एंगल को टीम उखाड़ कर ले आई है। विभागीय रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed