फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road blocked truck breakdown

छाना मोड़ पर खराब ट्रक पड़ा रैहन निवासी दुल्हे पर भारी, नहीं पहुंच पाया लग्न के समय

Wed, 30 Oct 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
road blocked truck breakdown
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-चौहड़ा मार्ग के बीचोंबीच ट्रक का खराब होने वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। इस वजह से सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसमें दूल्हे के साथ एक बारात भी घंटों फंसी रही। हालत यह था कि बारात तय मुहूर्त के समय वधू पक्ष के यहां नहीं पहुंच पाई। इसमें अलावा सड़क बंद होने से तीन एचआरटीसी, तीन निजी बसों सहित करीब 200 छोटे वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बनीखेत-चौहड़ा मार्ग पर मंगलवार रात करीब बारह बजे एक ट्रक छाना मोड़ के पास खराब हो गया। ट्रक के सड़क पर बीचोंबीच खराब होने से वाहनों के पहिये थम गए। सड़क पर यातायात अवरुद्ध होने के कारण कई बसें समय पर रूटों पर नहीं पहुंच पाई। इसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों के अलावा स्कूल और कॉलेज के बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार देर रात बारह बजे कांगड़ा जिले के रैहन से भलेई के लिए आठ छोटी गाड़ियों में सवार हो आई बारात दूल्हे समेत सड़क बंद होने से छाना मोड़ पर ही फंस गई। आखिरकार, बुधवार की सुबह दस बजे ट्रक की मरम्मत के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आरंभ हो पाई। इसके बाद ही सैकड़ों यात्रियों समेत दूल्हे के साथ बारात भलेई के लिए रवाना हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि तय लग्न पर दूल्हा नहीं पहुंच पाया। यात्री कमलेश कुमार, संजीव कुमार, नारायण सिंह, दलीप कुमार और कन्हैया राम ने बताया कि उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वह समय पर गंतव्य तक भी नहीं पहुंच सके। एनएचपीसी खैरी के चीफ इंजीनियर परवेश कुमार जैन ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं हैं।

लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि मार्ग एनएचपीसी के अधीन आता है। मार्ग की मरम्मत और रख-रखाव का जिम्मा एनएचपीसी प्रबंधन खैरी ही करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed