फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road block

भारी चट्टानें गिरने से 3 घंटे बंद रहा हलूरी-भडेला मार्ग

Fri, 07 Feb 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
road block
चंबा। हलूरी से भडेला मार्ग चखड़ी नाला में भारी भरकम चट्टानें गिरने से शुक्रवार सुबह नौ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया। मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए। यातायात व्यवस्था बंद पड़ जाने की सूरत में मार्ग के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं, सूचना मिलने े बाद मौके पर सलूणी से पहुंची विभागीय मशीनरी और लेबर ने मार्ग बहाली का काम शुरू किया। दोपहर बारह बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि हलूरी-भडेला मार्ग पर चखड़ी नाला के पास भारी भरकम चट्टाने गिरी। आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेषकर कर्मचारियों, ग्रामीणों और राहगीरों को आवाजाही करने में दिक्कतें ही उठानी पड़ी। कुछ लोग अपने रिस्क पर मार्ग को पार कर वाहनों की अदला-बदली कर गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

यात्रियों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, किरपा राम, निधिया राम, प्रकाश चंद, दलीप कुमार, नरेश कुमार का कहना है कि भडेला मार्ग के पास चखड़ी नाला में चट्टानें और मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई। मार्ग के बंद होने की सूरत में लोगों को अपने रिस्क पर मार्ग पार कर ही दूसरी तरफ पहुंच कर बसों की अदला-बदली करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि भडेला मार्ग पर चखडी नाला में चट्टानें गिरने से मार्ग बंद पड़ा था। सूचना मिलने के बाद विभागीय लेबर व मशीनरी द्वारा दोपहर 12 बजे तक मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed