Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rita Devi becomes Chairperson of the Dhalog School Management Committee.

Chamba News: रीता देवी बनीं ढलोग स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष

Sat, 20 Jun 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Rita Devi becomes Chairperson of the Dhalog School Management Committee.
बैठक में विद्यालय के विकास कार्यों को लेकर भी की गई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला ढलोग में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन हुआ।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य अध्यापिका रीना भट्ट ने की। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। मुख्य अध्यापिका ने बताया कि विद्यालय के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और विद्यालय गतिविधियों में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है।

नवगठित समिति में रीता देवी को अध्यक्ष, वृंदाया देवी को उपाध्यक्ष और रीना भट्ट को सचिव चुना गया। समिति के अन्य सदस्यों में रीनू देवी, पुनीता देवी, इंद्रा देवी, दीपा देवी, सरोज देवी, परमजीत सिंह, संजीव कुमार शर्मा, सुनील कुमार, करन सिंह, अनित कुमार, तिलक राज (शिक्षाविद सदस्य) तथा तिलक सिंह (टीजीटी आर्ट्स) शामिल हैं।
विज्ञापन


बैठक में विद्यालय के विकास कार्यों, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, स्वच्छता, अनुशासन और विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्य अध्यापिका रीना भट्ट ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed