{"_id":"6abe8de7d36a435fe403bf45","slug":"rising-gas-prices-disrupt-business-economics-for-stove-based-operations-chamba-news-c-88-1-ssml1007-198472-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गैस महंगी, चूल्हे पर कारोबार का हिसाब बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गैस महंगी, चूल्हे पर कारोबार का हिसाब बिगड़ा
Thu, 01 Oct 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 70 रुपये तक बढ़े, होटल-ढाबों और छोटे खाद्य कारोबारियों की बढ़ेगी लागत
खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के बीच नई मार, कारोबारियों के लिए बढ़ा खर्च-मुनाफे के बीच संतुलन का संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अक्तूबर की शुरुआत होटल, ढाबा और छोटे खाद्य कारोबारियों के लिए बढ़े खर्च का नया हिसाब लेकर आई है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में 70 रुपये तक की बढ़ोतरी से खाना पकाने की लागत बढ़ गई है।
इसका सीधा असर उन कारोबारियों के मासिक खर्च पर पड़ेगा, जिनका रोजाना कारोबार गैस की खपत पर निर्भर है। हालांकि, घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कारोबारियों का कहना है कि खाद्य सामग्री, सब्जियों और अन्य जरूरी सामान की कीमतें पहले ही कारोबार की लागत बढ़ा रही हैं। ऐसे में व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ने से खर्च का बोझ और बढ़ गया है। छोटे दुकानदारों और ढाबा संचालकों के सामने मुश्किल यह भी है कि बढ़ी लागत का भार तत्काल ग्राहकों पर डालना आसान नहीं है। इसका असर उनके मुनाफे पर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
-- व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से खाना पकाने के लिए गैस का अधिक इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों की लागत बढ़ जाएगी। ऐसे में गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने से खर्च और बढ़ जाएगा। - काका राम, ढाबा संचालक
--
गैस सिलिंडर रोजमर्रा के कारोबार का अहम हिस्सा है। कीमत बढ़ने का सीधा असर मासिक खर्च पर पड़ेगा। ग्राहकों पर तुरंत अतिरिक्त बोझ डालना आसान नहीं है। इससे कारोबारियों का मुनाफा प्रभावित होगा। - जैरी राम, ढाबा संचालक
--
व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ने से छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। बढ़ती लागत का असर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। कारोबारियों ने सरकार और संबंधित कंपनियों से कीमतों में राहत देने की मांग की है। - अजय कोपड़ा, फास्ट फूड विक्रेता
--
कारोबार में पहले से ही प्रतिस्पर्धा अधिक है, ऐसे में लगातार बढ़ते खर्च को संभालना चुनौती बन रहा है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से होटल और ढाबा संचालकों का मासिक खर्च बढ़ेगा। - हितेश चौणा, चाय विक्रेता
--
उधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम बढ़े है। सरकार ने इस बारे आदेश जारी किए हैं। नई दरों को लागू किया जाएगा।