फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rice and flour along with other essential items were distributed to the affected people: Dr. Bindal

चावल और आटे के साथ जरूरी सामान प्रभावितों बांटा : डॉ. बिंदल

Thu, 11 Sep 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rice and flour along with other essential items were distributed to the affected people: Dr. Bindal
चंबा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने चंबा में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई महीने से प्रदेश में आपदा की स्थिति बनी है और 300 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भाजपा की तरफ से हरेक प्रभावित परिवार तक जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चंबा के लिए नूरपुर से जरूरी सामान ट्रकों में भरकर भेजा गया है। इसमें 153 क्विंटल चावल, 153 क्विंटल आटा, 2,000 किलो दाल, 1,000 तिरपाल, 1,000 कंबल, साबुन और पेस्ट सहित अन्य जरूरी उत्पाद शामिल हैं, जो कि किटों में रूप में प्रभावित परिवारों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करने तक सीमित नहीं है। समाज सेवा के लिए भाजपा पार्टी सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने त्रिपुरा, आसाम, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों का आभार प्रकट किया है, क्योंकि वहां से भी प्रदेश के लिए जरूरी राहत सामग्री भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed