फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   retaining wall without foundation

Chamba News: नींव के बिना खड़ी हो रही सुरक्षा दीवार

Sun, 07 Jun 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
retaining wall without foundation
चंबा में सड़क के किनारे पैरापिट लगाने के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप
विज्ञापन

जमीन खोदकर पक्की नींव के बजाय ऊपर ही ढांचा रखकर भरी जा रही कंक्रीट
लोग बोले- नींव कमजोर होने से कम होने के बजाय बढ़ सकते हैं वाहन हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क के किनारे पैरापिट लगाने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
पैरापिट लगाते समय जमीन खोदकर पक्की नींव बनाने के बजाय ऊपर ही ढांचा रखकर कंक्रीट भरी जा रही है। यह देखने में भले ही सुंदर दिखाई दे लेकिन सुरक्षा की लिहाज से बेहद कमजोर साबित हो सकते हैं। सड़क के किनारे पैरापिट बनाने वाला लोहे का ढांचा रखा जा रहा है। इसमें मशीन के जरिये कंक्रीट डाली जा रही है। कुछ घंटों बाद ढांचे को खोल दिया जाता है और पैरापिट तैयार हो जाता है। पहले पत्थरों के पैरापिट भी नींव खोदकर बनाए जाते थे जिससे इनसे टकराने वाले वाहन खाई में न गिरें। मशीनों का युग नहीं था, तब लोक निर्माण विभाग तारकोल के खाली ड्रम सड़क के किनारे जमीन खोदकर पैरापिट के स्थान पर लगाता था। ड्रमों में मिट्टी भरी जाती थी। वे इतने मजबूत होते थे कि किसी वाहन के टकराने के बाद भी जमीन से नहीं उखड़ते थे। अब मशीनों के आधुनिक युग में जमीन को खोदे बिना ढांचा रखकर पैरापिट तैयार किए जा रहे हैं। यह हाल जिले की सभी सड़कों का है। ऐसे में वाहन दुर्घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ सकती हैं।

उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि चंबा मंडल में सड़क के किनारे बनाए जा रहे पैरापिट के निर्माण में पक्की नींव बनाने के ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

--
आधुनिकता के युग में लोगों की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। विभाग को इसमें उचित कार्रवाई करनी चाहिए। - डिंपल
--

सरकार पैरापिट लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ठेकेदार सुरक्षा को नजरअंदाज कर इसका निर्माण कर रहे हैं। - अजय कुमार
--

पैरापिट का निर्माण वाहन को सड़क से लुढ़कने से रोकने के लिए किया जाता है। मजबूती न होने से पैरापिट और वाहन गिर सकते हैं। -रिशु
--

जो ठेकेदार पैरापिट बनाने का कार्य कर रहे हैं। विभाग को सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी नींव पक्की हो। -विनोद कुमार
--
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed