फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   restricted drugs captured

चंबा में प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद

Wed, 17 Feb 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Wed, 17 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

पुलिस विभाग के विशेष जांच दस्ते ने प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश वासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8,016 स्पॉसमा प्रोक्सीवॉन प्लस कैप्सूल व 471 फोर्टविन के इंजेक्शन बरामद किए हैं। यह दोनों ही प्रतिबंधित दवाएं हैं और बिना चिकित्सकीय सलाह के इन्हें बेचा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन


 डीएसपी वीर बहादुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब सात बजे पुलिस की एसआईयू टीम कैफेटेरिया मार्ग पर गश्त पर थी। इस दौरान संजय पुत्र श्यामवीर निवासी गांव मानपुरा डाकघर भौपुरा इताह, जिला एटा अहमदावाद, उत्तरप्रदेश एक बैग को उठाकर वहां से गुजर रहा था। जांच दस्ते ने शक के आधार पर युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस की एसआईयू टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे बरामद हुई दवाओं को कब्जे में ले लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित दवाओं की भारी खेप मिली है। पुलिस इस मामले में उससे कड़ी पूछताछ करेगी और यह पता लगाया जाएगा कि वह इन दवाओं को कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करने की तैयारी थी। पुलिस आरोपी को 20 फरवरी को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। उधर, शहर के बीचोंबीच खेप पकड़े जाने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed