{"_id":"65c3bbd2e05be5e0d10bf701","slug":"restoration-work-of-roads-closed-after-snowfall-is-going-on-in-full-swing-chamba-news-c-88-1-ssml1004-117935-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जोर-शोर से चल रहा बर्फबारी के बाद बंद मार्गों की बहाली का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जोर-शोर से चल रहा बर्फबारी के बाद बंद मार्गों की बहाली का काम
Wed, 07 Feb 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बर्फबारी के बाद लेंगेरा के पास मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
किहार (चंबा)। उपमंडल सलूणी के तहत किहार सेक्शन में बर्फबारी से बंद हुए मार्गों को बहाल करने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।
क्षेत्र के मार्गों से बर्फ हटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। चकोलीं-लंगेरा मार्ग को विभागीय मशीनरी ने संघणी तक बहाल करवा दिया है। लंगेरा गांव तक बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वहीं, मेड़ा से चकोतर-कैंथली, भदरोह, मेड़ा-जखराल मार्ग से बर्फ को हटा दिया गया है। मार्ग से बर्फ हटने से अब आगामी समय में वाहन भी सड़क पर सरपट दौड़ते नजर आएंगे।
विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के अधीन किहार सेक्टर के विभिन्न मार्गों को यातायात के लिए बहाल करने का क्रम जारी हैं। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को मीलों पैदल सफर तय कर गंत्वय तक पहुंचना पड़ रहा है। सूचना मिलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग की मशीनरी बर्फबारी से बंद हुए मार्गों को बहाल करने के कार्य में जुटी है। लोेनिवि के कनिष्ठ अभियंता विजय ठाकुर बताया कि मेड़ा-जखराल, चाकोली,संघणी, कैंथली, भद्रोह, मेड़ा-चकोतर से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। संवाद
--