{"_id":"65bd214c2b476b7a5404cdd4","slug":"residents-of-juri-are-quenching-their-thirst-by-melting-snow-chamba-news-c-88-1-ssml1006-117540-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फ पिघला कर प्यास बुझा रहे ज्युरी के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फ पिघला कर प्यास बुझा रहे ज्युरी के बाशिंदे
Fri, 02 Feb 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। चुराह के ज्युरी गांव के लोगों के लिए बर्फबारी आफत बन गई है। गांव में बर्फबारी के बाद पानी के पाइप जाम हो गए हैं।
पीने के पानी का जुगाड़ करने के लिए ग्रामीणों को चूल्हे पर बर्फ पिघालनी पड़ रही है। बर्फ पिघलाकर पीने सहित अन्य जरूरत के लिए पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। हालांकि, जल शक्ति विभाग ने कर्मचारियों को जम चुके पाइपों को बहाल करने के काम में लगा दिया है।
कर्मचारी शु्क्रवार को मौसम साफ होने पर पानी की आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। क्षेत्र में जब तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती, तब तक ग्रामीणों को बर्फ पिघलाकर ही पानी का जुगाड़ करना होगा।
ग्रामीणों में हंसराज, केवल, मंजूर मोहम्मद, अयुब, केवल, राकेश कुमार और नरेंद्र ने बताया कि ज्युरी गांव में डेढ़ फीट तक बर्फ पड़ी है। गांव सफेद चादर से ढक चुका है। नलके पूरी तरह से जाम हो चुके हैं। इनमें पानी की बूंद नहीं टपक रही है। ग्रामीणों को पीने के पानी का जुगाड़ करने के लिए बर्तन में बर्फ भरकर चूल्हे पर पिघालनी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से गुहार लगाई है कि पेयजल पाइपों में पानी की आपूर्ति को शीघ्र बहाल करवाया जाए। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विनय डोगरा ने बताया कि ऊपरी इलाकों में पानी के पाइप जाम होने की वजह से यह समस्या सामने आई है। कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
--