फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Residents of Chuwadi witness the meeting of two snake brothers

Chamba News: दो नाग भाइयों के मिलने का गवाह बने चुवाड़ी के बाशिंदे

Fri, 13 Sep 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 13 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Residents of Chuwadi witness the meeting of two snake brothers
चुवाड़ी में दो भाईयों के मिलन का गवाह बनने के लिए पहुंचे ग्रामीण। स्त्रोंत- संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी कस्बे के सैकड़ों लोग दो भाइयों के मिलन का गवाह बने। प्रियुंगल से नाग बिंतरू के देव चिह्न साजो-सम्मान के साथ देव गूर पंक्ति में चुड़ाना, लाहड़, तलाटा, लग्गा होते हुए कुठेड़ स्थित नाग मंढौर पहुंचे।
विज्ञापन

कुठेड़ गांव में आराध्य देव नाग मंढौर का अपने भाई नाग बतरू महाराज के साथ भव्य मिलन हुआ। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए भक्तों का उमड़ा सैलाब बना।
नाग मंढौर के गूर करतार सिंह ने बताया कि नाग बिंतरू पांच दिन तक अपने भाई के साथ रहेंगे। पांच दिन बाद दोनों नाग साल भर के लिए एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आठवीं जातर को नाग बितंरू महाराज वापस अपने निवास स्थान को लौट जाएंगे। नाग बिंतरू के कारवां का परयुंगल, चुडाना बनेट और टिपरी से सटे गांववासियों ने माथा टेका। इसके साथ ही बीच मार्ग में भी नाग बिंतरू देवता का लोगों ने भव्य स्वागत किया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया। तीसरी जातर पर हजारों नाग भाइयों के मिलन पर हजारों लोगों ने आशीर्वाद लिया। आठ जातर मेले पर कुहेड गांव में रौनक छा गई है। नाग मंदिर में आठवीं जातर के दिन मेले का आयोजन होता है। इस दौरान नाग बिंतरू के गूर कई भविष्यवाणी करते हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed