{"_id":"6952b695b8c86046260f6a77","slug":"report-diseases-on-time-in-the-portal-dr-jalam-chamba-news-c-88-1-ssml1004-170593-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर बीमारियों की रिपोर्ट पोर्टल में करें दर्ज : डॉ. जालम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर बीमारियों की रिपोर्ट पोर्टल में करें दर्ज : डॉ. जालम
Mon, 29 Dec 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद स्वास्थ्य विभाग के क
चंबा। स्वास्थ्य अधिकारियों को समय-समय पर बीमारियों से संबंधित रिपोर्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना होगा। यह आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सभागार में आयोजित कार्यशाला में सीएमओ चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने दिए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को अहम जानकारी प्रदान की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पूरी ने कहा कि सामुदायिक स्तर पर संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों के फैलने पर निगरानी रखने, उसे रोकने एवं उनके फैलने पर तुरंत कार्रवाई करके उनकी रोकथाम करना एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म एवं एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत किया जाता है।
सभी ब्लॉक स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि वे इस प्रोग्राम से संबंधित रिपोर्ट समय पर जिला मुख्यालय को भी भेजें। इससे समय पर जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर किसी भी बीमारी की स्थिति का पता चलता रहे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सभी ब्लॉक स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि वे इस प्रोग्राम से संबंधित रिपोर्ट समय पर जिला मुख्यालय को भी भेजें। इससे समय पर जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर किसी भी बीमारी की स्थिति का पता चलता रहे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन