फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Repair work of Bhanjradu bus stand started

Chamba News: भंजराडू बस अड्डे का मरम्मत कार्य आरंभ

Thu, 14 Mar 2024 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Repair work of Bhanjradu bus stand started
उद्घाटन से पूर्व ही दीवारों पर पड़ गई हैं दरारें
विज्ञापन

ठेकेदार को जल्द मरम्मत कार्य करवाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। अंतरराज्यीय बस अड्डा भंजराडू की सुरक्षा दीवारों में पड़ी दरारों समेत उखाड़े पेवर की मरम्मत का कार्य संबंधित ठेकेदार को ही करवाना होगा। इसके लिए परिवहन निदेशालय की ओर से ठेकेदार को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परिवहन निगम के आदेशानुसार अब संबंधित ठेकेदार ने कार्य आरंभ करवा दिया है। निगम की ओर से नए सिरे से होने वाले कार्य की एवज में एक रुपया भी अदा नहीं किया जाएगा। सबसे बड़ी हैरत की बात ये है कि आठ माह पहले करीब 8.50 करोड़ से निर्मित इस बस अड्डे का अभी तक उद्घाटन नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों को सहूलियत मिलने से पहले ही दिक्कतें बढ़ चुकी हैं। खैर, निदेशालय के निर्देशानुसार अब ठेकेदार ने मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है।

उपमंडल चुराह में 8.50 करोड़ से दो मंजिला अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया गया है। अड्डे में दुकानें, महिला-पुरुष प्रतीक्षा कक्ष समेत शौचालय की व्यवस्था की गई गई है। लॉकर रूम, पूछताछ कक्ष, अड्डा प्रभारी कक्ष और शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है। दूसरे तल पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हॉल, यूटिलिटी रूम, रसोईघर और रेस्टोरेंट हैं। वर्तमान समय में यहां से चंडीगढ़, शिमला, परवाणू, टांडा, पठानकोट के अलावा चंबा-सलूणी, सनवाल, बैरागढ़, जसौरगढ़ और चांजू के लिए बसें चलती हैं। एचआरटीसी 55 पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी को इस बस अड्डे का लाभ होगा लेकिन, बीते दिनों बस स्टैंड के इर्द-गिर्द लगाई गई सुरक्षा दीवारों समेत पेवरों का उखड़ना चिंता का सबब बना हुआ है। इसकी भनक लगते ही आरएम चंबा ने भंजराडू बस स्टैंड का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय भेजी। यहां रोचक बात ये सामने आई है कि भंजराडू बस स्टैंड का निर्माण कार्य होने के बाद अभी तक परिवहन निगम के पास बस स्टैंड हैंडओवर नहीं हो पाया है। ऐसे में निदेशालय की ओर से ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नए सिरे से कार्य करवाने के निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय से साफ किया है कि गुणवत्ताहीन कार्य होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय बस अड्डा भंजराडू की सुरक्षा दीवार में आई दरारों और पेवर के कार्य को अब ठेकेदार को नए सिरे से करवाना होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ प्रबंधन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed