{"_id":"6a91bd1441b517e2f10511bf","slug":"repair-work-begins-on-the-sache-jot-route-chamba-news-c-88-1-ssml1004-194747-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सचे जोत मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सचे जोत मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू
Fri, 28 Aug 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के किनारे जमा मलबा, पत्थर हटाकर बहाल की जा रही चौड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाले सचे जोत मार्ग को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विभाग की ओर से अलवास-किलाड़ सड़क मार्ग पर सर्दियों के दौरान गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने के साथ सड़क को व्यवस्थित किया जा रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होने के साथ पांगी के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय निवासी रणजीत सिंह, दलीप कुमार, मनोहर लाल और रविंद्र कुमार ने बताया कि सचे जोत होकर जाने वाला मार्ग पांगी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण और अपेक्षाकृत नजदीकी मार्गों में शामिल है। सर्दियों में भारी बर्फबारी, भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर-मलबा गिरने के कारण कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। कुछ तंग हिस्सों में छोटे वाहनों को निकालना भी मुश्किल हो रहा था। बड़े वाहनों और बसों को भी कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
अब विभाग ने सड़क के किनारे जमा मलबे और पत्थरों को हटाकर सड़क की चौड़ाई बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे एचआरटीसी बसों समेत अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है। लोगों ने मांग की है कि सड़क से मलबा हटाने और मरम्मत का कार्य नियमित रूप से किया जाए ताकि यातायात बाधित न हो। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि अलवास-किलाड़ सड़क पर मरम्मत कार्य के तहत मलबा और पत्थर हटाए जा रहे हैं। सर्दियों में सड़क पर गिरे मलबे को हटाकर मार्ग को व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि यातायात सुचारु रूप से जारी रहे।
--