फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Remove garbage immediately to divert attention from people's health.

Chamba News: बर्दाश्त नहीं लोगों की सेहत से खिलवाड़, तुरंत हटाओ गीला कचरा

Mon, 22 Apr 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Apr 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Remove garbage immediately to divert attention from people's health.
इंपेक्ट।संवाद
चंबा। नगर परिषद के कूड़ा संयंत्र कुरांह में खड़े कूड़े के पहाड़ों और कचरे का सही ढंग से निष्पादन न होने के मामले में उपायुक्त ने तल्खी दिखाई है।
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदार को कूड़ा संयंत्र से तुरंत गीला कचरा हटाने और कचरे से एकत्रित होने वाले प्लास्टिक को बिलासपुर के सीमेंट प्लांट बरमाणा भेजने या लोक निर्माण विभाग को देने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। कूड़े के ढेरों से उठने वाली बदबू से परेशान स्थानीय लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रयास करने के भी निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कूड़ा संयंत्र में लगे गीले और सूखे कचरे के ढेर बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं। इससे यहां महामारी तक फैल सकती है। इसलिए इस मामले में तुरंत कदम उठाया जाए। कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
अमर उजाला ने कूड़ा संयंत्र कुरांह में खड़े कूड़े के पहाड़ों से स्थानीय निवासियों की दिक्कतों का मामला प्रमुखता से उठाया था। इस मामले पर सोमवार को उपायुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया है। गौरतलब है कि गागला और मैहला पंचायत के लोगों ने बीते एक साल से कूड़े का सही ढंग से निष्पादन नहीं होने का आरोप लगाया था। लोगों का कहना था कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया था कि कूड़े के ढेरों से उठने वाली बदबू के कारण वे नरक जैसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यहां तक कि खेतों के काम करने के लिए भी उन्हें मुंह पर कपड़ा बांधकर जाना पड़ता है। दिन भर मक्खी-मच्छरों के भिनभिनाने की बात भी स्थानीय ग्रामीणों ने कही थी। इस पर उपायुक्त ने तल्ख तेवर दिखाए हैं। उपायुक्त के निर्देश मिलने के बाद तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण किया है। साथ ही कूड़ा संयंत्र से गीले कचरे को जल्द हटाने की बात कही है। उपायुक्त के निर्देशों पर कूड़ा संयंत्र पहुंची नगर परिषद की टीम ने गीले कचरे को हटाने और प्लास्टिक को एकत्रित कर बरमाणा स्थित सीमेंट कंपनी को भेजने या लोक निर्माण विभाग को सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


--नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी नीलम राणा ने कहा कि नप की टीम कूड़ा संयंत्र कुरांह में लोगों को हो रही दिक्कतों का जायजा लेने पहुंची थी। जल्द गीले कचरे को वहां से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--उपायुक्त ने बताया कि कुरांह कूड़ा संयंत्र से गीला कचरा हटाने और प्लास्टिक को बरमाणा सीमेंट कंपनी या लोक निर्माण विभाग को देने को लेकर तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं। बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

इंपेक्ट।संवाद

इंपेक्ट।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed