फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Relief amount of Rs 2 crore 10 lakh given to disaster affected families of the district

Chamba News: जिले के आपदा प्रभावित परिवारों को दी 2 करोड़ 10 लाख की राहत राशि

Tue, 28 Nov 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 28 Nov 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Relief amount of Rs 2 crore 10 lakh given to disaster affected families of the district
चंबा। जिले के 70 परिवारों को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपये जारी किए गए। सरकार की महत्वाकांक्षी सुखाश्रय योजना के तहत 123 बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए।
विज्ञापन

इसके तहत जिले से 599 पात्र बच्चों का चयन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा चौगान में पुनर्वास कार्यकम, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना और आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता की। उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के 10 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट दिए। योजना के तहत जिले के 449 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभार्थियों को घर की संकेतक चाबियां भी भेंट कीं। 10 लाभार्थियों को स्वीकृति दिए।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने बरसात के दौरान जिले में भारी बारिश, भू-स्खलन और बाढ़ से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए ‘पुनर्वास’ कार्यक्रम के तहत 2 करोड़ 10 लाख की राहत राशि दी। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुखाश्रय योजना की शुरुआत कर प्रदेश के निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट घोषित किया है। कहा कि इस वर्ष भारी बरसात के कारण प्राकृतिक आपदाओं से प्रदेश को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसके लिए सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रिलीफ मैन्युअल में बदलाव कर लोगों की सुविधा के लिए 4500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज तैयार किया है। इस दौरान सदर के विधायक नीरज नैय्यर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक ललित ठाकुर, परिवहन निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरजीत भरमौरी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित जिले के अधिकारी और अन्य मौजूद रहे।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed