{"_id":"69209dc55609ca70e900fecf","slug":"referral-facility-will-be-ensured-in-echs-chamba-news-c-88-1-ssml1004-167130-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ईसीएचएस में रेफरल की सुविधा की जाएगी सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ईसीएचएस में रेफरल की सुविधा की जाएगी सुनिश्चित
Fri, 21 Nov 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्ध वार्षिक बैठक वीरवार देर सायं आयोजित की गई। लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस ठाकुर ने बताया कि इस दौरान निर्णय लिया कि जिले में बीमार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को ईसीएचएस में रेफरल की सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक उपायुक्त कार्यालय चंबा के सभागार में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की अध्यक्षता में हुई। लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस ठाकुर ने बताया कि कैंटीन में अतिरिक्त ग्रोसरी की आपूर्ति के साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं को भी लाने की कोशिश की जाएगी, जिससे सैनिकों और उनके परिवारों को इसका अधिक लाभ मिल सके।
बैठक में अपराजिता चंदेल एसी टू डीसी चंबा, कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत्ति) उपनिदेशक सैनिक कल्याण चंबा, रंजन शर्मा डीएसपी चंबा, कर्नल जी एस ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल रवि वैद, कैप्टन गणेश बहादुर और तिलकराज धीमान सहित कई अन्य गैर सरकारी सदस्य भी मौजूद थे।