फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ration depots opened in five panchayats, ration will be available from March

Chamba News: पांच पंचायतों में खुले राशन डिपो, मार्च से मिलेगा राशन

Wed, 07 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ration depots opened in five panchayats, ration will be available from March
चंबा। जिला चंबा की पांच पंचायतों के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत चूहन के गढ़ गांव, ग्राम पंचायत मसरूंड, ग्राम पंचायत खुदेल के मदरूणी, ग्राम पंचायत प्रीणा के खाग और ग्राम पंचायत देहग्रां में विभाग ने उचित मूल्य की दुकानें खोल दी हैं। नए खुले डिपुओं में मार्च से उपभोक्ताओं को राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
सरकार की इस पहल से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। उन्हें अब राशन स्थानीय पंचायत में ही मिलेगा। उपभोक्ताओं में नीलम कुमारी, विकास शर्मा, योगेंद्र सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, उषा देवी और रीता कुमारी ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने नए डिपो खोलने के लिए उच्चाधिकारी को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इसकी स्वीकृति मिलने पर डिपो खुलने की मंजूरी मिल गई है। नए डिपो खुलने से उन्हें काफी सुविधा होगी। पहले उन्हें अपनी पंचायत से दूसरी पंचायत में जाकर राशन लेना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने इसके लिए सरकार और विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन

--
कार्यवाहक खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम चौहान ने बताया कि जिले की पांच पंचायतों में राशन डिपो खोल दिए गए हैं। अगले महीने से राशन की आपूर्ति की जाएगी। इससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राशन की खरीद करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed