फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   rape case arrest

महिला से दुराचार मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sat, 26 Mar 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
rape case arrest
महिला से गैंगरेप

डलहौजी उपमंडल के बनीखेत विश्राम गृह में महिला से दुराचार करने वाले सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को डलहौजी में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें 30 मार्च तक रिमांड पर रखने के आदेश सुनाए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी संजीव कुमार को पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो अन्य आरोपी सुरेंद्र और बिट्टू फरार होने में सफल रहे थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पूरे उपमंडल में धरपकड़ अभियान चलाया था। जिसके तहत इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पीड़ित महिला ने आरोप लगाए हैं कि संजीव कुमार ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया था और रात को विश्राम गृह में रुकने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके दो अन्य दोस्तों ने उसका साथ दिया। अन्य दोनों आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया था। जिसमें दुराचार की पुष्टि हो गई थी। डीएसपी संतोष शर्मा ने बताया कि 30 मार्च तक आरोपी रिमांड पर रहेंगे और इस दौरान पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed