फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ramzan and Mamta elected best athletes

Chamba News: रमजान और ममता को चुने गए सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Mon, 09 Oct 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ramzan and Mamta elected best athletes
चंबा। चंबा चौगान में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्र वर्ग में बेस्ट एथलीट रमजान कल्हेल और छात्रा वर्ग में ममता तीसा को चुना गया। एथलेटिक्स में ओवरआल का खिताब सलूणी ने जीता।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में तीसा, खो-खो में सलूणी, बैडमिंटन में सलूणी, वॉलीबाल में सलूणी, चेस में तीसा की टीम विजेता रही। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कल्हेल, खो-खो में कल्हेल, बैडमिंटन में सलूणी, वॉलीबाल में सलूणी, चेस में तीसा की टीम ने विजय हासिल की। ऊंची कूद में रमजान पहले, विश्वास दूसरे और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में रमजान, सुरमु और सागर पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में सुशील प्रथम, बंटी द्वितीय और सुजल तृतीय रहे। क्रॉस क्रंट्री में आरीफ, रोहित, विजय ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

500 मीटर दौड़ में रमजान प्रथम, विश्वास द्वितीय और नक्षित तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में रमजान, खालिद और सुजल पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में विश्वास प्रथम, अक्षय द्वितीय और मोहम्मद रफीक तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की ऊंची कूद में ममता पहले, दीपिका दूसरे और एंजल तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में जाह्नवी, सिमरन, पायल प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। शॉटपुट में हसीनो ने पहला, ममता ने दूसरा और आशा ने तीसरा स्थान पाया। क्राॅस कंट्री में तन्वी, जानो और तमन्ना ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 500 मीटर दौड़ में जिया पहले, आशा दूसरे और आशा सलूणी तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में ममता, तन्वी और जिया पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में तन्वी पहले, हसीनों दूसरे और ममता तीसरे स्थान पर रहीं। समापन पर सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पुनीत निराला ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed