फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rakhis tied on the wrists of 130 prisoners in jail

Chamba News: जेल में 130 कैदियों की कलाइयों पर बांधीं राखियां

Sun, 27 Aug 2023 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rakhis tied on the wrists of 130 prisoners in jail
चंबा। ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय स्कूल प्रभारी ने चंबा जेल में पहुंचकर कैदियों को राखी बांधी। साथ ही कैदियों को अपराध नहीं करने के लिए प्रेरित किया। कैदियों को समझाया कि नशा अपराध करने का मुख्य कारण बनता है इसलिए उन्हें सबसे पहले नशे का त्याग करना होगा। साथ में यह प्रण भी लेना होगा कि जेल में सजा काटने के साथ वे सुधर कर यहां से जाएंगे। उन्होंने कैदियों को विस्तार से समझाया कि परिवार के सदस्य के जेल जाने से पूरा परिवार किस प्रकार से परेशान होता है। बीके सोनिया और उनके साथ आई अन्य बहनों ने जेल में करीब 130 कैदियों के हाथों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बहन बनकर कैदियों से भाई के रूप में राखी का उपहार अपराध त्यागना मांगा। इस दौरान कई कैदियों की आंखें नम भी दिखीं। क्योंकि राखी पर्व को लेकर अपने परिवार की याद आ गई। कैदियों को राखी बांधने के साथ जेल के अधीक्षक बीआर ठाकुर को भी राखी बांधी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed