फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   rakhi

बेहतरीन राखी बनाने वाले तीन स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नकद पुरस्कार

Fri, 31 Jul 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
rakhi
चंबा। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राज्य भर में बेहतरीन राखियां तैयार करने वाले तीन स्वयं सहायता समूहों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मिलेगा। सरकार द्वारा ऐसी व्यवस्था करने का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत हरिपुर के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रक्षाबंधन को लेकर बढ़िया राखियां बना रही हैं। स्वदेशी राखियां बाहरी देशों की राखियों को पछाड़ रही हैं। इन राखियों को बाजार में भी बेचा जा रहा है। समूह के सदस्यों द्वारा विकास खंड चंबा में बिक्री केंद्र के माध्यम से पंचायत के सदस्यों तथा स्टाफ को उनके तैयार की गई हस्त निर्मित स्वदेशी राखी बेचीं गई। जिसके फलस्वरूप महिलाओं के इस उत्साह को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें इनाम देने की भी घोषणा की गई है। विकास खंड अधिकारी चंबा पीसी ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस त्योहार पर खुद राखियां बनाकर अन्य महिलाओं को भी संदेश दे रही हैं। एचपीएसआरएलएम द्वारा राज्य में पहलेे तीन स्थान हासिल करने वाले स्वयं सहायता समूहों को नकद राशि से भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed