फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rajneesh of Chuvadi College hit the right target

चुवाड़ी कॉलेज के रजनीश ने लगाया सटीक निशाना

Tue, 23 Nov 2021 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Rajneesh of Chuvadi College hit the right target
बगढ़ार में आयोजित एनसीसी कैंप में मौजूद मुख्यातिथि व अन्य। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगढ़ार में आयोजित एनएसीसी शिविर का एनसीसी शिमला ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर मनोज खंडूरी (विशिष्ट सेवा मेडल) ने निरीक्षण किया। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एसएम अंसारी ने उन्हें ट्रेनिंग एरिया, फायरिंग रेंज और कैंप एरिया का निरीक्षण करवाया। ग्रुप कमांडर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वहीं, प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फायरिंग प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के छात्र रजनीश सिंह ने प्रथम, जबकि इंदौरा कॉलेज के निशान ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में राजकीय महाविद्यालय देहरा की स्मृति शुक्ला प्रथम और डीएवी कॉलेज की आकांक्षा राणा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ड्रिल प्रतियोगिता में लड़कों में राजकीय महाविद्यालय देहरी के गौरव सिंह प्रथम, चंबा महाविद्यालय के हेमराज शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, लड़कियों में राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी की पूजा ने प्रथम और चंबा कॉलेज की हिमानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकलगीत में महाविद्यालय चंबा के संजय और देहरा कॉलेज की शिवानी अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल नृत्य में चुवाड़ी कॉलेज के छात्र अंकित जसरोटिया और चंबा कॉलेज की हिना ने बाजी मारी। ग्रुप डांस में खेमराज, रजनीश, आर्यन, कौशल, जबकि लड़कियों में दिव्या शर्मा, दीक्षा, तानिया जाह्नवी, शेफाली और प्रियंका अव्वल रहीं। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed