फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rajesh Kumar from Churah, who won gold in Thailand, was welcomed with great warmth and fanfare upon his return.

Chamba News: पलकों पर बैठाए थाईलैंड में सोना जीत लौटे चुराह के राजेश कुमार

Sun, 30 Aug 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Aug 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Kumar from Churah, who won gold in Thailand, was welcomed with great warmth and fanfare upon his return.
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता था स्वर्ण पदक, चंबा में भी हुआ था ज
जीरो पॉइंट पर फूलमालाओं से भव्य स्वागत, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर गूंजे बधाई के स्वर
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता है स्वर्ण पदक, जसौरगढ़ में भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे चुराह के पावर लिफ्टर राजेश कुमार का रविवार को अपने गृह क्षेत्र जसौरगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।
जसौरगढ़ जीरो पॉइंट पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने राजेश को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें पलकों पर बैठाकर अपने चैंपियन का सम्मान किया।
विज्ञापन

राजेश के चंबा पहुंचने पर शनिवार को भी लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। रविवार को गृह क्षेत्र में पहुंचते ही उनके स्वागत का सिलसिला और भव्य हो गया। कांग्रेस महासचिव यशवंत सिंह खन्ना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जीरो पॉइंट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि राजेश ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चुराह और हिमाचल का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

राजेश कुमार ने मिले सम्मान के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि चुराह और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed