फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Raised awareness on heart related diseases

Chamba News: हृदय रोग संबंधी बीमारियों पर किया जागरूक

Tue, 01 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness on heart related diseases
चंबा। विश्व हृदय दिवस का आयोजन उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बचत भवन में पेंशनर्स के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि विश्व हृदय रोग और इससे संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित नड्डा ने बताया कि हृदय रोग दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जिसका खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसे मामलों के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। कोरोना महामारी के बाद इसका खतरा और भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि सभी लोगों को अपनी हार्ट हेल्थ को लेकर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। जिम करते-करते भी लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि हृदय रोगों से मौत के बढ़ते आंकड़े चिंताजनक हैं। इनमें से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, अगर समय पर इसके संकेतों पर गंभीरता से ध्यान देकर सीपीआर और आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध करवा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed