{"_id":"688130dc1dc06b45880f4c04","slug":"rainfall-is-a-disaster-loss-of-340-crores-in-teesa-division-chamba-news-c-88-1-cmb1003-156375-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आफत की बरसात, तीसा मंडल में 3.40 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आफत की बरसात, तीसा मंडल में 3.40 करोड़ का नुकसान
Thu, 24 Jul 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। बरसात के चलते तीसा मंडल में लोक निर्माण विभाग को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। बीते दिनों कंगेला नाले पर बना पुल बादल फटने से बह गया। वहीं, लगातार तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से हालात और भी गंभीर हो गए हैं। नकरोड़-थाली मार्ग पर बजाबड़ में पुलिया बह गई। नकरोड़-भरड़ा मार्ग पर बंजाहल के पास बनी पुलिया भी पानी के तेज बहाव में बह गई। साथ ही क्षेत्र के कई संपर्क मार्गों पर भारी मात्रा में मलबा आने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। इन सभी आपदाओं से लोक निर्माण विभाग को करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं इस आपदा की घड़ी में लोक निर्माण विभाग की टीम दिन-रात एक कर सड़कों को बहाल करने में जुटी है। क्षतिग्रस्त सड़कों पर मशीनरी लगाकर मलबा हटाने, मार्ग खोलने और पुलियों को अस्थायी रूप से बहाल करने का कार्य टीम कर रही है।
लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशासी अभियंता जोगिंदर शर्मा ने बताया कि विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। लोगों को जल्द से जल्द सड़क सुविधा मुहैया करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। नुकसान के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशासी अभियंता जोगिंदर शर्मा ने बताया कि विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। लोगों को जल्द से जल्द सड़क सुविधा मुहैया करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। नुकसान के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन