{"_id":"572a252c4f1c1baa1d5cd455","slug":"rainfall-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में झमाझम बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में झमाझम बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Wed, 04 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में बुधवार दोपहर बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कुछ दिनों से चंबा में गर्मी के कारण पारा काफी चढ़ गया था। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडी वस्तुओं का सेवन कर रहे थे। लेकिन बुधवार को दोपहर के समय हुई बारिश के कारण चंबा में थोड़ा ठंड का एहसास हुआ।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी चंद राम, राकेश कुमार, मनोज कुमार, प्यार सिंह, सुरेश कुमार, तेज सिंह, रूप लाल, कर्ण सिंह, परमेश और राम सिंह ने बताया कि चंबा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी काफी बढ़ गई थी। कड़कती धूप में लोग दिन के समय अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। परंतु बारिश के बाद चंबा के लोगों ने बढ़ रही गर्मी से राहत की सांस ली है। काफी दिनों के बाद हुुई बारिश के बाद किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसानों को मक्की की फसल की बिजाई की चिंता सताने लगी थी। परंतु बारिश के बाद किसानों ने मक्की की फसल की बहतर उपज की आस जताई है। बारिश थमने के बाद किसान अपने खेतों में मक्की की बिजाई का कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन