फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rain increased problems in Dalhousie

Chamba News: डलहौजी में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

Sun, 24 Aug 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Rain increased problems in Dalhousie
डलहौजी। लगातार हो रही बारिश ने पर्यटन नगरी डलहौजी में मुश्किलें बढ़ा दीं। रविवार सुबह भारी वर्षा के चलते सुभाष चौक से गांधी चौक को जोड़ने वाली माल रोड (ठंडी सड़क) और स्थानीय बस अड्डे से गांधी चौक जाने वाली सड़क भूस्खलन की वजह से बंद हो गईं। माल रोड पर पेड़ों के साथ भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे वाहनों का गुजरना असंभव हो गया। इसी तरह बस अड्डा मार्ग भी बंद हो गया और लोगों को गांधी चौक पहुंचने में दिक्कतें आने लगीं। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर संजीव कौशल अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। दिनभर हुई लगातार बारिश के बीच मलबा हटाने का काम आसान नहीं रहा, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद दोनों सड़कें देर शाम तक यातायात के लिए खोल दी गईं। सड़कें बहाल होते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed